जशपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 2 सितंबर। भाजपा के जशपुर जिले के सह प्रभारी राम किशुन सिंह ने पत्थलगांव के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं से हर एक समस्या एवं जानकारी प्राप्त कर उसे दूर करने एवं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वे जिले में मंडल स्तर पर निरन्तर बैठक कर रहे हंै, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की आमजनों के लिए हित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य में कांग्रेस की नाकामी की वजह से राज्य के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
खाद बीज की किल्लत को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्याप्त मात्रा में राज्य को खाद उपलब्ध करा रही है, पर किसानों को कांग्रेस खाद ठीक से उपलब्ध नहीं करा पा रही है। वही खाद और यूरिया को उच्चे दामों में किसानों को खरीद कर अपनी खेती करनी पड़ रही है। चुनावी घोषणा में बेरोजगार युवकों को भत्ता देने का वादा कर पूरी तरह से भूली कांग्रेस को प्रदेश की जनता माफ नही करेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में रमन सरकार ने गांव गांव में बने ग्रामीण सडक़ आज कांग्रेस सरकार की अनदेखी की वजह से जर्जर हालत में आ चुके है। जहां लोगों का चलना दूभर हो गया है। जहां देखो सडक़ें खराब हालत में है, जबकि सडक़ें विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य व लक्ष्य को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कार्य जारी है। जशपुर जिले की तीनों सीट हम विजयी हो कर इस पर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने जशपुर जिले की तीनों सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में कई चेहरे ऐसे है। जिनकी लोकप्रियता जनता के मध्य है। उन्ही लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट देगी और हम फिर से जिले के सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
वहीं पत्थलगांव को अब तक जिला नहीं बनाये जाने के सवाल पर रामकिशुन ने कहा कि पत्थलगांव से काफी छोटे भूभाग और क्षेत्रफल वाले शहर को भी जिले बनाये जा चुके हंै। जिससे ये समझा जा सकता है कि कांग्रेस की सरकार की मंशा कुछ और होगी नहीं तो अब तक पत्थलगांव जो कि न्यायवोचित जनता की मांग जिले बनाने की है, उसे पहले ही पूरी किये जाने चाहिए थे।
इस दौरान पत्थलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य आपसी सामंजस्य नहीं रहने के सवाल पर कहा कि अक्सर राजनीतिक दलों में देखा जाता है कि कार्यकर्ताओं में मतभेद होते रहते हंै। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मसलों को सुलझाकर एकजुटता से सभी कार्यकर्ता चुनाव में सहयोग करेंगे, हम निश्चय ही विजयी होंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता विधानसभा के बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताएंगे, वहीं केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आम जनों के हितकारी और महत्वपूर्ण कार्यों को ले जाकर गांव से शहर तक सभी को बताएंगे। हमारी पार्टी आम जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए जानी जाती है। वही हमारी ताकत है। हम निरन्तर पार्टी को मजबूत करने आगे बढ़ेंगे।