जशपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सोमवार को सिविल अस्पताल में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल व जलपान वितरण किया गया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना की। इसके अलावा कांग्रेस के युकां पदाधिकारियों ने भी ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों को फल वितरण समेत अन्य कार्यक्रम किए।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। जिससे राज्य विकास की ओर अग्रसर हैं। ईश्वर से कामना करती हूं कि वे स्वस्थ रहें और उंनके मार्गदर्शन में प्रदेश को इसी तरह तरक्की की राह पर ले जाएं।
इस दौरान माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिन पर मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वो स्वस्थ रहें और प्रदेश को अपने मार्गदर्शन से नई ऊंचाइयों पर ले जाए। वहीं माधव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस दौरान जिला सचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। और जनहित की योजनाएं चल रही है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देता हूं।
इस मौके पर आरती सिंह, पवन अग्रवाल, गणेश शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, हरगोविंद अग्रवाल, माधव शर्मा, अतुल त्रिपाठी, मोहनीस साहू, शैलेश शर्मा, वेद राम सिदार, मनप्रीत सिंह, इरफान अली, आरिफ अली अंकित शर्मा, प्रवीण शर्मा, निजामुद्दीन खान, सुदर्शन मींज, रामचरण अग्रवाल, कीर्ति गंधर्व, मिठाई लाल, पंकज लकडा, सतीश अग्रवाल पार्षद, जगदीश गाला, आशुतोष शर्मा, इस्माइल खान संजय शर्मा, राजू गुप्ता, रामकिशन यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के सतायु होने की कामना के साथ आशाएं जताई कि उनके शासन में प्रजा संतुष्ट व सुखमय रहेगी।