जशपुर

जशपुर एसपी विजय का रायपुर में सम्मान
20-Aug-2021 8:09 PM
जशपुर एसपी विजय का रायपुर में सम्मान

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 20 अगस्त। जशपुर के नव नियुक्ति पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल राजधानी रायपुर में हुए सम्मानित कुल 83, अफसर और कर्मचारियों को उनके विशिष्ट सेवा, वीरता सेवा, सराहनीय सेवा पदक से किया गया।

राजधानी रायपुर के सम्मान समारोह में  रायपुर डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अफसर मेस में 26 जनवरी 2020 से अब तक विशिष्ट सेवा, वीरता सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी  सम्मान से सम्मानित किया। जशपुर जिले के नव नियुक्त एसपी विजय अग्रवाल को डीएम अवस्थी ने विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा सम्मान देकर आगे और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दिए जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एक बेहतर पुलिस अफसर के साथ उन्हें मिली जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाने के लिए जाने जाते है। चाहे अपने अधिकारी हो या कर्मचारी सभी को सम्मान देकर उनके होशले बढ़ाते हुए उनका भरपूर सहयोग करते है। जिससे उनके सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाते हुए कार्य करने में अपनी भूमिका तय करते है।

यही कारण है कि पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के जशपुर आते ही पूरे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा के साथ कार्य करते देखा जा रहा है। रायपुर के सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. के. विज, प्रदीप लोचन, कमल लोचन कश्यप सहित राज्य के आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट