जशपुर

पत्थलगांव, 16 अगस्त। पत्थलगांव थाने में रविवार सुबह सात बजे एसडीओपी योगेश देवांगन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। थाने के अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व है। हमारी जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की है। जिससे आम जनों का भरोसा जीता जा संके। राष्ट्रीय कार्यक्रम देश के हर शहर हर गांव को स्वच्छ रखने में हम सभी भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। थाना परिसर को पूर्ण स्वच्छ रखने कार्य करें। थाना प्रभारी सन्त लाल आयाम सहित थाने के सभी अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
सहकारी समिति पत्थलगांव में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेश तिग्गा, उपाध्यक्ष दया राम यादव संचालक सदस्य बेदप्रकाश मिश्रा, विजय त्रिपाठी, नर्मदा प्रसाद मुकेश अग्रवाल, पूरन सिंह ठाकुर, नेहरू लकड़ा,अजिताभ कुजूर, राजेस्वर बड़ा, आलोक तिर्की, डॉक्टर पटेल, प्रबन्धक विमलेश अम्बष्ठ, एवं कर्मचारि केश्वर बंजारा, महेंद्र सिदार, जनक साहू, छोटू यादव, भीम चौहान, दयाल राठिया, मौजूद रहे।