जशपुर

पुण्यतिथि पर दिलीप सिंह जूदेव को किया याद
14-Aug-2021 8:14 PM
पुण्यतिथि पर दिलीप सिंह जूदेव को किया याद

पत्थलगांव, 14 अगस्त। युवाओं के प्रेरणास्रोत, जशपुर राजघराने के राजकुमार व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा मण्डल ग्रामीण एवं भाजयुमो पत्थलगांव शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पत्थलगांव के बीटीआई चौक में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

इस मौके पर ग्रामीण भाजपा महामंत्री जय प्रताप सिंह राजपूत, पत्थलगांव शहर भारतीय जनता युवा मोर्चा पत्थलगांव अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत ,युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण चेतन श्रीवास ,शहर मण्डल महामंत्री सौरभ शर्मा ,ग्रामीण उपाध्यक्ष यशपाल बंजारा  ग्रामीण अध्यक्ष खेमानिधि यादव ,पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा ग्रामीण प्रकाश चौहान ,शहर मण्डल उपाध्यक्ष जय यादव, दीपक साहू,बाल कुमार ,भाजयुमो मंत्री हिमांशु शर्मा उपाध्यक्ष अम्बर चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिदार ,विवेक तिर्की,मुकेश सिंह,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्ना श्रीवास, धरनीधर सिदार,सुरेश लहरें,गजेंद्र, रणजीत सिदार, सोमरा राम निराला, भजला राम, कल जूदेव दास, कमलेश मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू चौहान, मुनू राम,भाजयुमो मंत्री सुरेन्द्र मरावी के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट