इतिहास

आज का इतिहास 4 जून
03-Jun-2021 10:01 PM
आज का इतिहास 4 जून

  • 1872 - वैसलीन बनाने का एक तरीका रॉबर्ट चेसेब्रॉफ द्वारा पेटेन्ट कराया गया। 
  • 1963- 6 वर्षीय रॉबर्ट पैच ने खिलौना ट्रक के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भडक़ी, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
  • 2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा  मिस यूनीवर्स-2003 बनीं।
  • 2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया, जिसे लेकर भारत में काफी विवाद हुआ। 
  • 2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।   न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की। 
  • 1936 -  हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ। 
  • 1889 - अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो गुटेनबर्ग का जन्म हुआ, जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (निधन-25 जनवरी 1960)
  • 1877-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का जन्म हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-5 अगस्त 1957)
  • 1997-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी  कैथरीन एसाउ का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि विषाणु किस तरह पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीय स्तर प्रभाव में अंतर का पता लगाया। (जन्म-3 अप्रैल 1898) 
  • 1961 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ  विलियम थॉमस ऐस्टबरी का निधन हुआ, जिन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन करने के लिए पहली बार एक्स-रे विवर्तन द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-25 फरवरी 1898)

 


अन्य पोस्ट