इतिहास

इतिहास में 1 दिसंबर
30-Nov-2020 10:57 PM
इतिहास में 1 दिसंबर

  • 1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ। 
  • 1885 - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का जन्म। 
  • 1924 - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म। 
  • 1933 - कलकत्ता(कोलकाता) और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई। 
  • 1942 - मिजोरम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी का जन्म। 
  • 1954 - प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म। 
  • 1954 - लोकप्रिय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म। 
  • 1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
  • 1974 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन। 
  • 1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1976 - बंगलादेश में जनरल जिया उर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 1987 - अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डॉक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति गुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 1988 - बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए।
  • 1990 - देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का निधन। 
  • 1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।
  • 1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफरीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
  • 2001 - अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्जा।
  • 2002 - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
  • 2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
  • 2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वल्र्ड का ताज पहनाया गया।
  • 2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर खिताब जीता।

अन्य पोस्ट