इतिहास

इतिहास में - 5 नवंबर
04-Nov-2020 10:09 PM
इतिहास में - 5 नवंबर

  • 1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
  • 1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
  • 1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
  • 1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
  • 1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म।
  • 1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • 1917 - स्वतंत्रता सेनानी एवं हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता का जन्म।
  • 1920 - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
  • 1930 - अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 1950 - ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन। 
  • 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1985 - तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा।
  • 1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।
  • 1998 - प्रगतिशील लेखक एवं कवि नागार्जुन का निधन।
  • 1999 - वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल का निधन।
  • 2001 - भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • 2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी।
  • 2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।
  • 2008 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन।
  • 2011 - प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन ह•ाारिका का निधन।
  • 2013-  भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ। 

 


अन्य पोस्ट