इतिहास

इतिहास में 29 सितंबर
29-Sep-2020 1:12 PM
इतिहास में 29 सितंबर

  • 1891 -थॉमस अल्वा ऐडिसन को विद्युत उत्पादन के उपकरण के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
  • 1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
  • 1988 -अमेरिकी स्पेस शटल डिस्कवरी केप कैनेवरल से रवाना हुआ।
  • 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • 2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
  •  2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  •  2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • 2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में विजेन्दर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया। 
  • 1992- अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बाद स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
  • 1918-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। 
  • 1932 -  प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म हुआ। 
  • 1971-पाकिस्तान की प्रसिद्ध गायिका नसीम बेगम का देहांत हुआ। वह 24 फऱवरी वर्ष 1936 को भारत के अमृतसर नगर में जन्मीं थीं। वर्ष 1964 तक वह पांच बार निगार एवार्ड जीत चुकी थीं। उनको दूसरी नूरजहां भी कहा जाता था।
  •  1901 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का जन्म हुआ, जो नाभिकीय युग के निर्माताओं में एक माने जाते हैं। (निधन-29 नवम्बर 1954)
  • 1903-अमेरिकी सर्जन  जॉन हेयबर्न गिबन का जन्म हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़ा मशीन का अविष्कार किया। 10 मई 1935 में इन्होंने अपना पहला बाह्य पम्प बनाया जिससे एक बिल्ली के हृदय तथा श्वसन को नियंत्रित किया गया।
  •  1913 - जर्मन तापीय इंजीनियर  रुडोल्फ क्रिश्चियन कार्ल डिज़ल का निधन हुआ,  जिन्होंने आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं। (जन्म 18 मार्च 1858) 
  •  1927-डच शरीर क्रिया विज्ञानी  विलेम ईन्थोवेन का निधन हुआ,. जिन्होंने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ का आविष्कार करके हृदय सम्बन्धी बीमारियों के निदान में क्र्रांतिकारी परिवर्तन में योगदान दिया। (जन्म 21 मई 1860)
  •  1901- इटली के भौतिक शास्त्री एन्रिको फ़र्मी का रोम नगर में जन्म हुआ। 
  •   महत्वपूर्ण  दिवस
  •  पम्पकिन (कद्दू) दिवस 
     

अन्य पोस्ट