इतिहास

इतिहास में 28 जुलाई
28-Jul-2024 12:39 PM
इतिहास में 28 जुलाई

  • 28 जुलाई : ‘फिंगर प्रिंट’ को पहचान का जरिया बताने वाले जेम्स हर्शेल का जन्मदिन
  • नयी दिल्ली, 28 जुलाई। हर व्यक्ति का चेहरा दूसरे से अलग होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक समय यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इंसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं।
  • सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर के बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया। हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था।
  • हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर व्यक्ति की उंगलियों की छाप एक-दूसरे से अलग होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
  • 1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने ‘फिंगर प्रिंट’ को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
  • 1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
  • 1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
  • 1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म और 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
  • 1979 : चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1995 : वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
  • 2005 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अभियान चलाने की बात कही। (भाषा)

अन्य पोस्ट