इतिहास

इतिहास में 12 जुलाई
12-Jul-2022 1:40 PM
इतिहास में 12 जुलाई

  • 1870-सेल्युलॉइड के निर्माण के नए तरीके के विकास के लिए जॉन वेस्ले ह्याट को अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1957- अमेरिका की पत्रिका लेरॉय बर्ने ने धूम्रपान की आदत तथा फेफड़ों के कैंसर के पारस्परिक सम्बन्ध को उजागर किया।
  • 1994 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
  • 1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबॉल के फ़ाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच  मैत्री  बस सेवा प्रारम्भ।
  • 2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
  • 2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड़ ने संन्यास लिया।
  • 2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाए जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
  • 1909 - हिन्दी फि़ल्मों के एक महान फि़ल्म निर्देशक बिमल राय  का जन्म हुआ।
  • 2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह, का निधन हुआ।
  • 1999 -भारतीय अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ।
  • 1913- अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलिस लैम्ब का जन्म हुआ,  जिन्हें पॉलीकार्प कुश के साथ हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की संरचना की मालूम करने के लिए वर्ष 1955 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1854- अमेरिकी आविष्कारक तथा उद्योगपति जिन्होंने रोल्ड फिल्म तथा कोडैक कैमरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की, जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (निधन-14 मार्च 1932)
  • 1834- वैज्ञानिक डेविड डगलस का निधन हुआ, जिनका उन्नीसवीं सदी के पादप एकत्रीकरण में  खास योगदान रहा है। उन्होंने अनेक पेड़ पौधे एकत्र किए, तथा उनका विवरण दिया।
  • 1850- स्कॉटलैण्ड के सिविल इंजीनियर  रॉबर्ट स्टीवेन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने वर्ष 1797 से 1843 तक के दरम्यान तमाम लाइटहाउसों का निर्माण किया। उनका पहला बड़ा लाइटहाउस बेल रॉक में था। (जन्म 8 जून 1772)।

 


अन्य पोस्ट