गरियाबंद

विधायक धनेन्द्र ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
13-Jan-2021 4:48 PM
 विधायक धनेन्द्र ने किया  विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 जनवरी।
क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू ने नवापारा शहरवासियों को सोमवार को नगरीय निकाय विभाग से विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 79 लाख से भी ज्यादा की सौगात दी। 14वें वित्त आयोग निधि से मिले इस राशि से नगर के 28 विकास कार्यों के लिए सामूहिक रूप से भूमिपूजन हुआ। 

क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू व पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के हाथों से भूमिपूजन संपन्न हुआ। उक्त भूमिपूजन के मुख्य कार्यों में सदर रोड व गंज रोड में नाली निर्माण, नगर के लगभग सभी वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण, आरसीसी रोड, व विभिन्न वार्डों के गलियों में पेवर्स निर्माण शामिल हंै। 

भूमिपूजन में प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जीत सिंग, विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू, नवापारा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राजू सोनी, रामा यादव, पार्षद व सभापति अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, फागुराम देवांगन, मेघनाथ साहू, निर्माण यादव, एल्डरमेन संतोष कंसारी, सुनील ,अहमद रिजवी,सोहन देवांगन, नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय, अभियंता संजय मोटवानी, निर्मलकर, राहुल थावनी, व ठेकेदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट