गरियाबंद
रेलवे अफसरों ने तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
28-Nov-2026 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तिल्दा नेवरा, 28 नवंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विजय कुमार साहू और अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने शनिवार को तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एजीएम विजय कुमार साहू ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कार्यों के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तिल्दा नेवरा स्टेशन के कार्यों में देरी को लेकर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अधिकारी, गति शक्ति यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे