गरियाबंद

चंदूलाल साहू ने स्व.रतिराम को दी श्रद्धांजलि
17-Jun-2026 8:32 PM
चंदूलाल साहू ने स्व.रतिराम को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 जून।
बुधवार सुबह राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने गोबरा नवापारा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देहुति साहू के पति वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चंदूलाल साहू आज सुबह उनके दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया। श्री साहू के साथ समाज प्रमुख मेघनाथ साहू,प्रेमलाल साहू, चंपू राम साहू,नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू,पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवाराम साहू, समाज प्रमुख यशवंत साहू,डॉ लीलाराम साहू,पुरणलाल साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल थे।


अन्य पोस्ट