गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 1 जून। कृष्ण वाटिका में श्री कृष्ण कथा हुई। रमाकांत महाराज ने कई प्रसंग का वर्णन किया।
संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं साथियों के द्वारा भजन भी बहुत ही मनभावन,मनमोहक ढंग में प्रस्तुत किया गया। रविवार का दिन होने के कारण श्रोताओं से कृष्ण वाटिका का हाल एवं बरामदा भरा हुआ था ,तथा श्रवण हेतु प्रमुख रूप से गोविंद राजपाल महामंत्री सिंध पंचायत,किशन राजपाल, प्रताप चंद छाबड़ा,संतोष वैष्णव,मधुबाला वैष्णव, मोहित साहू, दिनेश देवांगन वैद्य एवं बड़ी संख्या में नगर वासी और ग्रामवासी कथा का लाभ लिए।
आरती, प्रसाद वितरण के बाद, भोजन प्रसादी की व्यवस्था वाटिका में रमाकांत महाराज ने की थी। दीपक श्रीवास चौबे बांधा अपने साथियों के साथ वादन में संगत कर रहे थे,संतोष साहू, लल्ला साहू खोलीपारा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।


