गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू के विशेष उपस्थिति में रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग सेठ फूल चंद कॉलेज के पास कांग्रेस भवन हेतु प्रस्तावित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जन सहयोग से उक्त निर्माण कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव,पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, संध्या राव नेता प्रतिपक्ष, दीपाली राजपूत अध्यक्ष महिला कांग्रेस,चतुत जगत, सौरभ शर्मा पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गोलछा,संतोष विश्वास,शिखर चंद बाफना, चन्द्रहास साहू,पार्षदगण अजय साहू,रामरतन निषाद,अर्जुन साहू, हेमन्त साहनी,रेखा तिवारी,मंगराज सोनकर, अनुप खरे,सचिन बंगानी,सुनील जैन, रूखमणी साहू,सुरेन्द्र साहू, बीरबल राजपूत,वीरेन्द्र राजपूत,निर्माण यादव, शाहिद रज़ा,राजा चावला, राकेश सोनकर,सौरभ सोनी,अहमद रिज़वी, विजय तारक,दाऊ राम साहू, शेखर साहू, प्रदीप साहू,अजय गाडा़,अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


