गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैन्दू की अनुमति से तथा पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू एवं पीसीसी सचिव प्रवीण साहू की सहमति एवम जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने नवापारा ग्रामीण ब्लॉक (अभनपुर) कार्यकारिणी सूची जारी की।
पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह कार्यकारिणी में 1 कोषाध्यक्ष 6 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री 10 सचिव 7 कार्यकारिणी सदस्य सहित 31 वरिष्ठ जनों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनाएगी।
पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा पोंड, उपाध्यक्ष गोपाल साहू दुलना, दुलारी देवांगन पारागांव, अयोध्या गिलहरे कठिया, युवराज साहू निषदा, हौसलाल साहू टोकरो, शकुन चंद्राकर चरौदा, महामंत्री लोकेश साहू हसदा, रामसेवक साहू टीला,हरीश चंद साहू तामासिवनी,बिसहत साहू भलेरा, उमराव साहू पिपरौद, बिंदु सिन्हा नवागांव,निलेश चंद्राकर छटेरा, देवलाल धृतलहरे तर्रा,सचिव यशवंत चंद्राकर गिधवा,मेनका साहू डोंगितराई, हेमलाल जांगड़े तामासिवनी,संजय यादव पिपरौद, ओंकार ध्रुव भोथीडीह, हिमाचल पाल गोरभ_ी,खेमराम साहू जामगांव, राजेश साहू कोलियारी, चित्रलेखा तारक परसदा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा साहू चंपारण,गोवर्धन यादव सुंदरकेरा,भूपेंद्र साहू मानिकचौरी, गुहाराम बघेल ठेलकाबांधा,साधुराम ध्रुव आलेखुटा, राजूपाल पटेवा,कृष्णा चक्रधारी नवागांव होंगे।
इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री,यशवंत साहू जिला पंचायत सदस्य,राजू शर्मा महामंत्री किसान कांग्रेस,दानी साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अरुणा शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य,दया राम जांगड़े पूर्व सरपंच,शशि प्रकाश साहू सरपंच, संजीव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य, सविता साहू जनपद सदस्य कुंती साहू जनपद सदस्य,मेनका पटेल जनपद सदस्य,आशुतोष तिवारी पूर्व जनपद सदस्य,कमलनारायण साहू पूर्व सरपंच,मानू तिवारी पूर्व जनपद सदस्य,आशीष अवस्थी पूर्व सरपंच, चेतन यदु पूर्व सरपंच,बिसेलाल साहू पूर्व सरपंच,सोहन देवांगन पूर्व सरपंच सहित 31 वरिष्ठ कांग्रेस जन सदस्य है।


