गरियाबंद

कांग्रेस महिला विरोधी विचारधार पार्टी-योगिता सिन्हा
19-Apr-2026 10:59 PM
कांग्रेस महिला विरोधी विचारधार पार्टी-योगिता सिन्हा

नवापारा राजिम, 19 अप्रैल। भारत के सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में महिला विधेयक बिल के गिर जाने पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी है।
कांग्रेस, सपा, टीएमसी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कभी नहीं चाहती कि महिलाओं के लिए विधानसभा एवं लोकसभा में आरक्षण लागू हो। जिसका परिचय कल लोकसभा में विपक्षी पार्टियों ने दे दिया है। नारी शक्ति वंदन के माध्यम से राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार ने सदन के पटल पर बिल पेश किया था। जिसके पास न होने से देश की करोड़ों महिलाओं को निराशा हुई है। करोड़ों बहने एवं मातृशक्तियों का विश्वास कांग्रेस पार्टी से उठ गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनका हक एवं सम्मान प्रदान करने के उद्वेश्य से लोकसभा में बिल पेश किया था। जिसे विपक्ष का समर्थन नहीं मिला। महिला आरक्षण बिल का विश्वासमत हासिल न करना कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों की महिला विरोधी नीति को बताता है। हम विपक्षी पार्टी के महिला विरोधी विचारधारा का विरोध करते है।
 


अन्य पोस्ट