गरियाबंद

लोमेश साहू का निधन
10-Mar-2026 5:08 PM
लोमेश साहू का निधन

नवापारा राजिम, 10 मार्च। ग्राम जौन्दी के पूर्व उपसरपंच लोमेश साहू उर्फ बिट्टू पिता स्वर्गीय लोकेश्वर साहू चम्पारण-तामासिवनी भाजपा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। आज सुबह 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लता साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के पुत्र थे। उनके निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू निवास पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही विधायक इन्द्र कुमार साहू,अशोक बजाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टीकम चन्द साहू पूर्व सरपंच ग्राम के नागरिक सहित भाजपा के सभी मोर्चों के नेतृत्व ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
 


अन्य पोस्ट