गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 फरवरी। 14 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री पं.श्यामाचरण शुक्ल की जयंती अवसर पर पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू के संगवारी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाया गया।
इस अवसर पर पं. श्यामाचरण शुक्ल की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा शुक्ल जी छत्तीसगढ़ के भागीरथी के रूप में जाने जाते हैं। श्री शुक्ल ने अपने जीवन काल में छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अनेक बड़े जलाशय का निर्माण कर नहरों का जाल बिछाया जिससे आज किसानों की जीवन में बड़े बदलाव हुए और आज यह क्षेत्र उन्नत कृषि के लिए एक अलग पहचान पूरे देश बनाया आज भी छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे भगीरथ सपूत के रूप में लोग उन्हें स्मरण करते हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, पूर्व नपा.अध्यक्ष धनराज मध्यानी,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह,नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत,पार्षद सुश्री दीपाली राजपूत,अजय साहू,हेमंत साहनी, अर्जुन साहू,फागू देवांगन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


