गरियाबंद
नवापारा राजिम, 9 फरवरी। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम तोरला पहुंचे। श्री साहू यहां सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया तथा संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने संत रविदास की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धार्मिक परंपराओं,सामाजिक समरसता एवं एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधायक मद से समाज के भवन निर्माण और बाउंड्रीवाल के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जीतेन्द्र बंजारे, खेमराज कोशले, तोषण लाल साहू, मुकेश ढीढी, ब्रह्मानंद साहू, खिलेन्द्र साहू, निर्मल कुमार साहू, रीवन लाल यादव, बलराम साहू, राजकुमार साहू, लहरी जी, ओंकार बंजारे, श्री गोस्वामी, दुर्गा रणजीत लहरी, आदि उपस्थित थे।


