गरियाबंद

राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत से पहले हंगामा
01-Feb-2026 5:22 PM
राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत से पहले हंगामा

मनमानी वसूली, और उपेक्षा के आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 राजिम, 1 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल त्रिवेणी संगम पर होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला की शुरूआत से पहले धमतरी जिले के जनप्रतिनिधियों और छोटे व्यापारियों का नाराजगी खुलकर सामने आई है।
जनपद एवं पंचायत क्षेत्र के जनप्रतनिधियों को कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रखने और दुकानदारों से मनमाना शुल्क वसूने का आरोप लगाया गया। नाराजगी जाहिर करते हुए नाराज लोग भगवान श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास में धरने दिए।

धरना-प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि यह धरना जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा,मेला क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय और जनभावनाओं की अनदेखी के खिलाफ है। प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करने किया गया है।

अवैध वसूली का आरोप
मगरलोड जनपद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू ने कहा कि सालों से राजिम मेले का आयोजन होते रहा है, लेकिन पहली बार छोटे-छोटे फुटकर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है,स्थानीय लोगों के जनभावना के विपरीत है उन्होंने चेतवानी दी कि जब तक जिम्मेदार आधिकारी आकर आश्वस्त नहीं करते तब तक जन आंदोलन जारी रखा जाएगा।
जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि धमतरी जिले के सीमा क्षेत्र में ही प्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ महादेव का मंदिर है,लेकिन यहीं के नागरिकों को दर्शन करने मात्र से वंचित होने के साथ ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गरियाबंद जिला प्रशासन की मनमानी और अनदेखी को लेकर जमकर हंगामा किया है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम
घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के एसडीएम विशाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को आश्वस्त किया कि आप सभी जनप्रतिनिधियों के जन भावना के साथ काम किया जाएगा,जिसके बाद धरना-प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट