गरियाबंद
युवा मोर्चा जितना सशक्त, भाजपा उतनी ही मजबूत-टिकरिहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों और अध्यक्ष पद के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की असली ताकत और संगठन की रीढ़ है। युवा मोर्चा जितना सशक्त होगा, भाजपा उतनी ही मजबूत बनेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, ऐसे में युवाओं को जिम्मेदारी है कि वे मोदी के हाथों को मजबूत करें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से देश में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि साय सरकार में गांव गरीब किसानो के जीवन में खुशहाली आई है। आज समाज का हर वर्ग तरक्की कर रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
इस दौरान टिकरिहा ने युवाओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा युवा मोर्चा जितना सशक्त होगा, भाजपा उतनी ही मजबूत बनेगी। आने वाले समय में हर कार्यक्रम और हर अभियान में युवा मोर्चा की भागीदारी निर्णायक होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


