गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 अक्टूबर। नगर के शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम विद्यालय में स्वामी आत्मानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य रूप से राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा, सोमनाथ पटेल सांसद प्रतिनिधि, संजीव साहू सदस्य एवं भाजपा नेता, प्राचार्य संजय एक्का, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम का अतिथियों द्वारा स्वामी आत्मानंद के चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा तिलक व पुष्प गुच्छ के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने स्वामीआत्मानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद का जन्म 6 अक्टूबर 1929 को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के बरबंदा गांव में हुआ था। उनके बचपन का नाम तुलेंद्र था, वह बचपन से ही बहुत ही मेधावी एकाग्र बुद्धि वाले थे। उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में टॉप किया।
उन्होंने रामकृष्ण मिशन और स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित होकर अपना सारा जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने कहा की स्वामी आत्मानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद संत, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् थे जिन्हें छत्तीसगढ़ की आधुनिक शिक्षा का जनक कहा जाता है।
उन्होंने अपना जीवन गरीबों एवं आदिवासियों की सेवा में समर्पित किया शिक्षा स्वास्थ्य एवं पेय जल के क्षेत्र में विशेष काम किया छात्रों के लिए स्कूल खोले एवं रामकृष्ण आश्रम की स्थापना की स्वामी आत्मानंद ने एक असाधारण जीवन जीया जो त्याग सेवा और सामाजिक चेतना से भरा था। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी बंजारे ने किया, आभार व्यक्त ईशान साहू ने किया।


