गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 सितंबर। राजिम से रायपुर रेल सेवा को राजिम होते हुए जिला मुख्यालय गरियाबंद या फिर जिले के अंतिम छोर पर स्थित देवभोग तक जोडऩे की बात लंबे समय से होती रही है लेकिन यह सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई है।
इस बात को लेकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पार्लियामेंट में अपनी 10 साल की संसदीय कार्यकाल में पांच बार उठा चुका हूं। हमने मांग किया था कि रेल सेवा को रायपुर से राजिम तक जो छोटी रेल लाइन है उसे बड़ी रेल लाइन किया जाए, इस तरह से राजिम, गरियाबंद, देवभोग होते हुए धर्मजयगढ़ उड़ीसा तक जोड़ा जाएं।
बजट प्रावधान सर्वे में लिया गया, सर्वे में माइनस रिपोर्ट आया, उसे वैल्यू ऑफ रिटर्न कहते हैं। 14: से कम रिटर्न आने पर नहीं बनता है सर्वे में.2: आया। इस कारण से नहीं बन पाया। महासमुंद से संबलपुर यह भी मेरी प्राथमिकता में थी हमने इसके लिए भी ममता बनर्जी जब रेल मंत्री थी आवाज उठाई थी। इसके बाद दिनेश चतुर्वेदी रेल मंत्री बने थे फिर मोदी सरकार आए लगातार रेल सेवा विस्तार के लिए प्रश्न उठाता रहा हूं छोटी रेल लाइन से बड़ी लाइन की मंजूरी तो उसी समय मिल गई थी लेकिन आगे तक नहीं बढ़ पाया।
मैं खुद रेल सेवा के आगे विस्तार के लिए शीघ्र पत्र लिखूंगा। क्योंकि रेल कनेक्टिविटी बढऩा बहुत जरूरी है। सुविधाएं मिलेगी तो विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ का अधिकांश क्षेत्र रेल सुविधाओं से अछूता रह गया है। श्री साहू ने यह भी बताया कि हमने उस समय पटल में यह भी बताया था कि हमारे लोकसभा क्षेत्र सुदूर क्षेत्रों से भरा है जहां के लोग ट्रेन को कभी देखे भी नहीं हैं। देवभोग, गोहरापदर, अमलीपदर के लोगों को रेल देखना भी मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी को ब्रॉडगेज की सुविधा मिली है वह मेरी मांग है उसे दल्ली राजहरा तक किया जाय, क्योंकि इससे धमतरी सीधे दुर्ग से जुड़ जाएगी।
राजिम से गरियाबंद के लिए जोर-शोर से उठाया था प्रश्न
पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि ब्रॉडगेज के लिए मांग किया था मैंने सीधे कहा था कि कम से कम गरियाबंद जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा होनी चाहिए। सन 2022 में रेल मंत्री पीयूष गोयल से जोरशोर से इस मुद्दा को उठाया था। हमने कहा था कि देवभोग को धर्मजयगढ़ से जोड़ा जाए। धर्मजयगढ़ से देवभोग की दूरी मात्र 24 किलोमीटर तक है। 30 किलोमीटर में देवभोग रेल सेवा से जुड़ सकता है। इधर राजिम से गरियाबंद तक जोड़ दिया जाए और उधर धर्मजयगढ़ से देवभोग तक। मैं दोनों तरफ से मांग किया था कि जिला मुख्यालय गरियाबंद और देवभोग में रेल पहुंचे। मंत्री जी ने कहा था कि हम ब्रॉडगेज का काम तत्काल करने वाले हैं छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील कर रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय गरियाबंद तक के लिए परीक्षण कराए हैं।
राजिम से देवभोग के लिए संसद सत्र में जरूर बात रखूंगी - रूपकुमारी चौधरी
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा राजिम से देवभोग रेल सेवा के लिए मांग मेरे पास नहीं आई है। आप पहली बार कह रहे हैं। जनता की आवश्यकता को देखते हुए निश्चित रूप से इस बात को जोर-जोर से संसद सत्र में उठाऊंगी। दूसरा रायपुर से आरंग, पिथौरा, सरायपाली, संबलपुर तक की भी मांग है।


