गरियाबंद

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न
10-Aug-2025 7:26 PM
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर नवापारा मंडल स्तरीय विशेष बैठक विधायक कार्यालय तर्री रोड नवापारा में आयोजित किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी के रुप में टी.आर.वर्मा,सासंद प्रतिनिधि दयालुराम गाड़ा, डॉ.फूल जी साहू,मंडल संयोजक मुकुंद मेश्राम ने हर घर तिरंगा अभियान की रुपरेखा की जानकारी देते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। मंडल महामंत्री चेतन साहू द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, नपा.भुपेन्द्र सोनी,मंडल उपाध्यक्ष  तनु मिश्रा,धीरज साहू, पूर्व जनपद सदस्य कमल नारायण साहू,महामंत्री सिंटू जैन,पार्षद जिना निषाद,संतोषी कंसारी, कैलाश तिवारी मंत्री,देवेंद्र सेन,पारसमणी साहू, प्रेम साधवानी,राम खिलावन साहू, पंकज देवांगन,झाड़ू राम सिन्हा,योगेश सिन्हा, डामन लाल साहू, तिलक यादव,चुम्मन साहू ,थानेंद्र साहू , कार्तिक राजवंशी,हेमलाल चक्रधारी,संतोष साहू, तेजेश्वर साहू, डीहुराम साहू, घनश्याम कहार,प्रदीप कंसारी, हेमलाल साहू, दिनेश टंडन, लोमेश चक्रधारी,अशोक साहू , टुकेंद्र साहू, तिलक यादव,प्रदीप कंसारी, नंदकुमार कहार,राजेंद्र कहार अनेक कार्यकताओं उपस्थित थे। बैठक के दौरान भाजपा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों,विधायक प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।


अन्य पोस्ट