गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 मई। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नवापारा भाजपा मंडल द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह शीतला मंदिर व आसपास सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं ने मंदिर परिसर में फैले कचरे को साफ किया। इसके बाद पानी से सफाई की गई।
जयंती के अवसर पर नगर के सामुदायिक भवन में विचार गोष्ठी व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि मालवा की शासिका अहिल्या बाई होल्कर अपने कुशल प्रशासन व जनकल्याणकारी नीतियों के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थीं। वे अपने जीवनकाल में ही लोगों के दिलों में देवी के रूप में स्थापित हो गई थीं।
अहिल्या देवी का जन्म 31 मई 1925 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने 1761 से 1795 तक मालवा राज्य की बागडोर संम्भाली और अपनी दूरदर्षिता, न्यायप्रियता तथा परोपकारिता से लोगो के दिलो में एक विशेष स्थान बनाया था। इसीलिए इन्हें लोकमाता भी कहा जाता है।
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पार्षद रवि साहू, लोमेश्वरी साहू, सहदेव कंसारी, केकती सोनवानी, भरत सोनकर, पूजा कंसारी, जीना-सुजीत निषाद, नम्मू ध्रुव, निर्मला धीरज साहू, सचिन सचदेव, जागेश्वर यादव, सिंटू सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम, राजू रजक, कैलाश तिवारी, संजीव टिंकू सोनी, गोपाल साहू, धनमती साहू, योगिता सिन्हा, संतोषी कंसारी, किरण सोनी, साधना सौरज, हर्षा कंसारी, गीता राजपूत, दुकलहिन साहू, अनिता देवांगन, पद्मनी सोनी, अनुज ठाकुर, उमा कंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद थी।



