गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 26 मई। भाजपा मंडल नवापारा के अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूरा देश में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी विराट जीवनगाथा पर परिचर्चाए हो रही है
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर नवापारा मंडल द्वारा गोष्ठी, महिलाओं का सम्मान, मुख्य पूजा स्थल मन्दिरों की सफाई कार्यक्रम किया जा रहा है।
नगर के सामुदायिक भवन में गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उनकी जीवनगाथा पर चर्चा हुआ ज्ञात हो कि महारानी एक महान मराठा शासिका थी। उन्होंने 1761 से 1795 तक मालवा राज्य की बागडोर संम्भाली। उन्होंने अपनी दूरदर्षिता ,न्यायप्रियता और परोपकारिता से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया था उन्हें लोकमाता के रूप में भी जाना जाता हैं साथ ही वे समाज सुधार के लिए भी कार्य किए। इसी कड़ी में भाजपा नवापारा मंडल द्वारा नगर की मुख्य मंदिर शीतला माता मंदिर की साफ-सफाई कर घाट को पानी से धोया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिए
कार्यक्रम की संरचना जिला अध्यक्ष श्याम नारंग द्वारा प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा , पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, सभापति एवं पार्षद गण रवि साहू, लोमेश्वरी साहू, सहदेव कंसारी, केकती सोनवानी, भारत सोनकर, पूजा कंसारी, जीना सुजीत निषाद, नम्मू ध्रुव, निर्मला धीरज साहू ,सचिन सचदेव, जगेश्वर यादव , सिंटू सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम, राजू रजक, कैलाश तिवारी ,संजीव टिंकू सोनी, गोपाल साहू, धनमती साहू, योगिता सिन्हा, संतोषी कंसारी, किरण सोनी, साधना सौरज, हर्षा कंसारी, गीता राजपूत, दुकलहिन साहू, अनिता देवांगन, पदमनी सोनी अनुज ठाकुर , उमा कंसारी साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।