गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 3 फरवरी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के नेहरू गार्डन के पास संपन्न हुआ।
सम्मेलन में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,जिला चुनाव प्रभारी विकास मरकाम,नगर चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल,नेता प्रतिपक्ष प्रशन्न शर्मा,परदेसीराम साहू, होरीलाल साहू,ओम कुमारी संजय साहू,बाबी चावला, रतिराम साहू, चंद्रिका साहू, रेशम सिंह हुंदल, रवि साहू,भूपेंद्र बल्लू सोनी, सहदेव कंसारी,नम्मु नारायण, मायाराम साहू,रूपेंद्र चंद्राकार, साधना सौरज, धनमती साहू, किरण सोनी, प्रभा बांसवार, निर्मला धीरज साहू, सोहेद्र साहू,सचिन सचदेव, प्रेम सिंगर, लोकेश्वरी साहू, लोमेश्वी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव में उतरने के साथ-साथ जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय सरकार के कार्यकाल में किए गए विभिन्न जनहित, कल्याणकारी विकास कार्यों को जन-जन को बताने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय पर फोकस करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने गरीबों को 18 लाख का आवास स्वीकृत दी, किसानों को 2 साल का बोनस दिया, प्रति ंिक्वटल 3100 में धान खरीदा, महिलाओं के लिए हर महीने महतारी वंदन के किस्त सीधे खाते में भेजे जा रहे है इस प्रकार केंद्र के मोदी सरकार एवं राज्य के विष्णु देवसाय सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक बताने के लिए आह्वान किया।