गरियाबंद
.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 19 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति गरियाबंद के सहयोग से नगर के गाँधी मैदान में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है।
संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन, श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यविनय दासवानी, संजू साहू संदीप सरकार, तरूण यादव व नगर के एन के वर्मा, अश्विन वर्मा, ओ पी वर्मा, नारायण साहू लमबोदर मेहतो बहन, जानकी साहु, रितीक सिन्हा के साथ साथ व नगर के गणमान्य लोगो की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर चैतन्य देवियो की झांकी का शुभारम्भ हुआ साथ नगर की सैकड़ों की लोगों की उपस्थिति रही।
ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन ने बताया की झांकी में दुर्गा देवी, काली देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, गंगा, वैष्णव देवी, उमा देवी व ब्रह्माचारिणी देवी का साक्षात् दर्शन होगा जो संस्था से जुड़ी ब्रह्माकुमारी बहने जो राजयोग की प्रतिदिन अभ्यास करती है के द्वारा अपनी राजयोग के साधना द्वारा स्थिर मन और बुद्धि की एकाग्रता का झलक मिलेगा, साथ ही बताया की यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर तक समय सायं 7 से 9 तक होगा।