गरियाबंद
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह से मिले नपा अध्यक्ष
03-May-2023 8:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 मई। मंगलवार देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेंमन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों के साथ ही गरियाबंद जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मेमन ने उन्हें जिले में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी और साथ ही गरियाबंद आने का न्यौता भी दिया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भी जल्द गरियाबंद आने का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे