गरियाबंद

रक्तदान की तैयारी बैठक
30-Dec-2021 5:43 PM
रक्तदान की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 30 दिसंबर।
आदिवासी बाहुल्य विकास खंड छुरा के मुख्यालय छुरा में सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा खंड स्तरीय विशाल रक्त दान शिविर के आयोजन की तैयारी के संबंध में  प्रारंभिक  बैठक सम्पन्न  हुई।

बैठक में  सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ जनप्रतिनिधि, कर्मचारियों के उपस्थिति में  संक्षिप्त प्रारंभिक बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में  रक्त दान शिविर के शुभारंभ के दिन छ ग शासन में  आदिवासी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति  व जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व पंचायत मंत्री अमितेष शुक्ला, आदिवासी छग कांगे्रस अध्यक्ष जनक को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। अतिथियों से समय लेने व आमंत्रण करने के लिए प्रतिनिधि मंडल का चयन किया गया। जिसमें जनपद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष छग सर्व आदिवासी समाज नीलकंठ सिंह ठाकुर,सामाजिक कार्यकर्ता  मनोज पटेल, शीतल ध्रुव, रुपनाथ बंजारे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधिका नाम शामिल हैं।

रक्त दान शिविर सफल हो इसके लिए  जागरुकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, पाम्पलेट, हैंड बिल,  छपवा कर वितरण करने,तथा जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य व पुलिस विभाग से भी सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी देकर सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में आदिवासी नेता नीलकंठ सिंह ठाकुर, पत्रकार अशोक दीक्षित छुरा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पटेल छुरा, रुद्र नेताम मड़ेली, खेमराज मरकाम तिलाईदादर, पुनीत राम ठाकुर गिधनी, वेदराम पटपरपाली उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट