दुर्ग
स्टेशन का निरीक्षण किया एसआरपी ने
29-Jul-2021 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 जुलाई। स्टेशन पर स्थित जीआरपी कार्यालय एवं स्टेशन का निरीक्षण करने बुधवार की दोपहर को पुलिस अधीक्षक रेल पहुंचे थे। उन्होंने जीआरपी के स्टाफ से मुलाकात की और स्टेशन पर व्याप्त व्यवस्था को देखा।
दोपहर लगभग 3.30 बजे नए एसआरपी पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर राजेश कुकरेजा जीआरपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां के जीआरपी प्रभारी हरीश शर्मा से स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी के बारे में चर्चा की. इसके बाद स्टेशन पर लगे कैमरों एवं यहां पर रखी गई सुरक्षा व्यवस्था को देखा। स्टेशन पर आने जाने वाले के रास्तों पर सुरक्षा मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया. राजेश कुकरेजा ने स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के भी निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


