दुर्ग

गुरु के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं
28-Jul-2021 7:17 PM
गुरु के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं

दुर्ग, 28 जुलाई। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में गुरु पूर्णिमा जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में  पुरनेन्द्र साहेब संत, दिनेन्द्र साहेब संत, घासी साहेब,डॉ. कोमल सार्वा, डॉ बलदाऊ प्रसाद ने गुरु की महिमा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। संतों ने कहा कि गुरु और उनके आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है। गुरु ही हमें सही मार्ग बताने वाले होते है। हमारे अनेक महात्माओं में गुरु के ज्ञान की महिमा का वर्णन मिलता है। 

इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में भजन मंडलियों द्वारा कबीर के दोहे और भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हीरालाल साहू, आत्माराम, खिलावन प्रसाद, गौकरण लाल, प्रेमादास, दलजीत, अशोक साहू, उर्मिला साहू, लक्ष्मी साहू, गोविंद साहू , डॉ. दीनदयाल साहू, संत राम के अलावा कबीर के अनुयाई भक्त जन तथा सत्संग प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निशा साहू तथा आभार प्रदर्शन अशोक साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट