दुर्ग

महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
28-Jul-2021 6:19 PM
महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ  एनएसयूआई का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई।
पेट्रोलियम उत्पादों एवं आवश्यक वस्तुओं में निरन्तर हो रही वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विरुद्ध मंगलवार को महाराजा चौक, मोती कॉम्प्लेक्स के सामने अमित फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के सामने केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल में शतक पूरा कर दिया, ऐसे जन विरोधी सरकार के खिलाफ तख्ती और फ्लेक्स लगाकर धरना प्रदर्शन कर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि पर पेट्रोल पम्प के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, कार्यकर्ता अभय दुबे, हरीश देवांगन, राहुल यादव, विकास साहू, राज देवांगन, सोनू, प्रांजल, आदित्य, अमिताभ, रितिक, रूस्तम, आर्यन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट