दुर्ग

शादी तोड़वाने के लिए अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार
27-Jul-2021 9:07 PM
शादी तोड़वाने के लिए अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

 

ऑनलाईन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जुलाई।
ऑनलाईन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा अश्लील मैसेज भेज कर शादी तोडऩे के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थी ने ऑनलाईन शिकायत की थी कि आरोपी योगेश साहू निवासी गया नगर दुर्ग मोबाईल के माध्यम से फेसबुक व टेक्स मैसेज में धमकी एवं अश्लील गालियां भेजता था। आरोपी के विरूद्ध धारा-292, 294, 509 (ख) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त किया गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक संतोष सोनी  हरीश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनुज राय, केशव साहू, की भूमिका उल्लेखनीय रही।


अन्य पोस्ट