दुर्ग

वोरा का 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर किया स्वागत
25-Jul-2021 11:06 PM
 वोरा का 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 जुलाई। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक अरुण वोरा  को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने 1 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गया पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य  आर एन वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  राधेश्याम शर्मा,  महेंद्र सेक्सरिया, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने शाल श्रीफल व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया एवं केक काटा गया। वरिष्ठ जनों  द्वारा अरुण वोरा को 1 वर्ष के सफलतम कार्य के लिए बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।  श्री वोरा का स्वागत करने वालों में पार्षद नजहत परवीन,राजकुमार वर्मा,देवेश मिश्रा, बृज मोहन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, क्षमा साहू, नीलू सिंह, मीना मानिकपुरी, जितेंद्र तिवारी, छाया चौधरी, बिंदु राजपूत, कल्याण सिंह ठाकुर, शबाना रानी, आनंद श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल, विकास यादव, दीपक तम्बोली, निशांत गोडबोले, शेखर साहू, रामरतन जलतारे, थानेश्वर साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट