दुर्ग

लूट : तीन माह बाद नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
18-Jul-2021 6:09 PM
लूट : तीन माह बाद नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जुलाई।
लगभग 3 माह पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों को पकडक़र पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
 पुलिस के मुताबिक 28 मई की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के ऊपर चाकू टीका कर गले से चेन लूटने एवं उसके बाद उन्हीं आरोपियों द्वारा ओवरब्रिज में एक साइकिल चालक को चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को 3 माह बाद पुलिस ने पकड़ लिया है।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर 3 निवासी खुशहाल मरकाम उर्फ मुन्ना तथा उसके एक अन्य अपचारी साथी को भिलाई नगर पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल वह चाकू को जप्त किया। वहीं घटना के दौरान हड़बड़ी में सोने की चैन कहीं गिर जाना भी आरोपियों ने स्वीकार किया। आरोपियों के पास से मोबाइल तथा वाहन को भी बरामद किया गया है।
 


अन्य पोस्ट