दुर्ग

महंगाई को लेकर कांग्रेस की सायकिल रैली, मोदी सरकार को जमकर कोसा
15-Jul-2021 5:11 PM
महंगाई को लेकर कांग्रेस की सायकिल रैली, मोदी सरकार को जमकर कोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जुलाई।
केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों और अदूरदर्शी निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन करने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) अरुण वोरा, प्रदेश प्रभारी चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) एवं दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर की उपस्थिति में कांग्रेस भवन  से साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

महंगाई के खिलाफ इस रैली को प्रारंभ करते हुए प्रभारी चंदन यादव ने मोदी सरकार को जमकर कोसा।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को धन बांटने का काम कर रही है और आम जनता  की जेब में डाका डाल रही है। मोदी सरकार की हर नीति सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है। प्रदेश प्रभारी गिरीश देवांगन ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से हम सुस्त पड़ी मोदी सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कुंभकरणी नींद से जागे और जनता की सुध लें। छत्तीसगढ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि वर्तमान में 1 जनवरी से लेकर अभी तक मोदी सरकार ने लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 71 बार वृद्धि की है। इसके साथ ही साथ घरेलू गैस की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि की है। घरेलू गैस में सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है। दूसरी ओर दैनिक उपभोग की वस्तुओं में  दिन-प्रतिदिन वृद्धि ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। खाद्य तेल, राहर दाल, शक्कर और विभिन्न जरूरत की वस्तुओं का भाव आसमान छू रहा है।

 महापौर धीरज बाकलीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता व गलत आर्थिक नीतियों के कारण पूरा देश हरेक व्यक्ति कर्ज में डूबते जा रहा है। बेरोजगारी और बंद पड़े उद्योगों के कारण देश की माली हालत और खराब होती जा रही है। प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि आज पूरे देश मे अघोषित आपातकाल है, अराजकता का   माहौल है। अंधेर नगरी चौपट राजा को चरितार्थ करती मोदी सरकार को सत्ता से बेदखली जरूरी हो गया है।

प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि सायकिल रैली कांग्रेस भवन से प्रारंभ हो कर शनिचरी बाजार मोती कॉम्प्लेक्स, संगम प्रेस, इंदिरा मार्केट, मान होटल, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई विरोधी नारे की तख्ती लिए हुए चल रहे थे। सायकिल रैली में विशेष रूप से जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों प्रवक्ता देवेश मिश्रा, नासिर खोखर,ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप वोरा, सुमित वोरा, दीपक दुबे, आर.एन. वर्मा, सोनू साहू, संदीप श्रीवास्तव, कौशल किशोर सिंह,मनीष यादव, दीपक साहू, विजयंत पटेल, मनीष बघेल, रत्ना नामदेव, संघर्ष हिरवरकर, संजय बत्रा, राजकुमार साहू, विमल यादव, आनंद ताम्रकार, प्रीतम देशमुख, तिलक सिंह राजपूत, अब्दुल गनी, कृष्णा देवांगन, आनन्द कपूर, निखिल खिचरिया, मीना मानिकपुरी, जगमोहन ढीमर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन भाग लिए।
 


अन्य पोस्ट