दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जुलाई। नवगठित जि़ला भाजपा कार्य समिति की प्रथम बैठक कल कोविड 19 को ध्यान में रख़ते हुए जि़ला भाजपा कार्यालय से वर्चुअल आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से राज्यसभासांसद सरोज पांडेय व भाजपा के प्रदेश महामंत्री व संभागीय संगठन प्रभारी किरण देव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने व जनता तक जाकर क़ेंद्र की मोदी सरकार कि उपलब्धियों व राज्य की भूपेश सरकार की नाकामी को बताने बुथों तक जाने के निर्देश दिए। बैठक में जि़ला प्रभारी पुरंदर मिश्रा, प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, पूर्व संसदीय सचिव लाभ चंद बाफऩा, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे ,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जि़ला पंचायत पुर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन , पूर्व जि़लाध्यक्ष थानूराम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारिगण व कार्यकर्तागण शामिल हुए।
जिला भाजपा अध्यक्ष डाक्टर शिव कुमार तमेर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेताओं ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक राजनीतिक गतिविधियां व कार्यों का फ़ीडबैक लेते हुएआगे आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल में जाकर जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कोरोंना की पहली व दुसरी लहर से तक रोकथाम के लिए किए गये उपायो को बताने व राज्य की भूपेश सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए।
लगभग तीन घंटे तक चली जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव सहित कोरोना से मृत हुए कार्यकर्ताओ व दिवंगत परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा जिला भाजपा की गठितटीम से लेकर कोरोना काल में किए गये कार्यों की चर्चा की गयी । इसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसे कार्यकर्ताओं की सहमति से स्वीकार किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्य व कोरोना काल में जनता के प्रति किए गए कार्यों व उसकी रोकथाम के लिए सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए देते हुए राज्य सरकार की दोषपूर्ण नीतियों की आलोचना की गईं व राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा विकास कार्य शून्य होने व पूरे राज्य क़ो गोबर राज्य होने की गईं। टिप्पणी का भी उल्लेख किया गया।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जि़म्मेदारी को समझते हुए कोविड की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी को जन जन तक पहुँचाने लगन व निष्ठा से कार्य करें, ताकि ढाई साल बाद जनता को इस सरकार से छुटकारा दिला सके।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण के दौर में कार्यकर्ताओं की और भी जि़म्मेदारी महत्वपूर्ण है अपनी व परिवार के जीवन सुरक्षित रखने के साथ साथ जनता के हितों की भी चिंता करना हमारा राजनैतिक दायित्व है इसलिए संगठन को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को प्राथमिकता से करते हुए पार्टी की मजबुती के लिए कार्य करने से भविष्य में लाभ होग़ा। बैठक को जिला संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने भी संबोधित किय़ा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक शिव चंद्राकर ,कांतिलाल बोथरा जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत संतोष सोनी,कांतिलाल जैन बसंत चंद्राकर कल्पना जोशी मंत्री दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा जितेंद्र साहू,मनीषा डाहरे,प्रचार मंत्री के. एस चौहान,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,कार्यलय मंत्री नीरज पांडेय नितेश साहू उपासना चंद्राकर आइटी सेल राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष गण लुकेश बघेल,शेखर चंद्राकर,दीपक चोपड़ा, सतीश समर्थ,जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, लोक मणी चंद्राकर, लालेश्वर साहू,लीमन साहू,फत्ते लाल वर्मा,खेमलाल साहू,महामंत्री संदीप जैन, राहुल पंडित विजय ताम्रकार, बंटी चौहान,पोषण साहू आदि सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।