दुर्ग

फटकार के बाद नालियों के अंदर डाला गया पाइप निकाला जा रहा
11-Jul-2021 6:17 PM
फटकार के बाद नालियों के अंदर डाला गया पाइप निकाला जा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जुलाई। 
विगत दिनों आयुक्त हरेश मांडवी ने नालियों से बारिश के चलते  नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार के दौरान नालियों से होकर गुजरने वाले पाइप से नाली जाम की शिकायत पर एजेंसी एवं अधिकारियों को फटकार लगाई थी एवं तत्काल पाइप लाइन को नालियों के बेड लेवल से ऊपर करने नोटिस जारी किया गया था। 

आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा शनिवार को कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, सहायक अभियंता एआर रहंगडाले, राजेन्द्र धाबाले और जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर और अमृत मिशन एजेंसियों के साथ  उन स्थलों मे किए गए कार्य का  निरीक्षण किया गया।

अमृत मिशन की एजेंसी द्वारा  दुर्ग शहर के ऐसे 29 स्थानों का चिन्हांकन कर पाइप लाइन को नालियों से ऊपर उठाया गया है। जिससे नालियों में पानी नहीं रुके व किसी भी जलजनित बीमारी न फैले। साथ ही  आयुक्त द्वारा अमृत मिशन से पेयजल शुद्धिकरण हेतु 24 एमएलडी पेयजल शोधन संयत्र फील्डर बेड के फील्डर मीडिया को बदलने का कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त ने स्वयं फिल्टर प्लांट के पानी की सैंपलिंग टेस्ट, पीएच और टर्बिलिटी टेस्ट किया।

 


अन्य पोस्ट