दुर्ग

फरार आरोपी एमपी से पकड़ाया
11-Jul-2021 4:34 PM
फरार आरोपी एमपी से पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जुलाई। तीन वर्ष पूर्व नाबालिग का अपहरण एवं दैहिक शोषण करने के बाद फरार आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने पुर्वामाल थाना लखनादौन जिला सिवनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जिले के लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने के पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी के दिशा निर्देश पर भिलाई नगर थाना के प्रभारी विजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सिवनी मध्यप्रदेश से आरोपी पंकज अहिरवार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, पाक्सो एक्ट की धारा 3, 4 के तहत अपराध दर्ज है।
 


अन्य पोस्ट