दुर्ग

छेड़छाड़, 5 वर्ष कैद
11-Jul-2021 7:50 AM
छेड़छाड़,  5 वर्ष कैद

दुर्ग, 10 जुलाई। घर के पास खेल रही बच्चियों के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दो मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। 

अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अविनाश के त्रिपाठी की कोर्ट ने आरोपी को दो अलग-अलग मामले में लैगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत 5-5 वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों सजा साथ-साथ चलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी। सुपेला स्थित एक मंदिर प्रांगण में  हमेशा की तरह 18 जनवरी 2018 की शाम को 7 बजे 4 बच्चियां कबड्डी खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी विमल सोनवानी वहां पहुंचा और बच्चियों से नाम पूछा। इसके बाद आरोपी ने खुद भी बच्चों के साथ कबड्डी खेलने की बात कही। 

इस पर बच्चों ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। इससे बच्चे रोते हुए वहां से भागकर  घर चले गए। घर आकर इसकी शिकायत बच्चों ने अपने परिजनों से की। तीन बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत सुपेला थाना में की। दो मामले पर फैसला कोर्ट द्वारा सुनाया गया।
 


अन्य पोस्ट