दुर्ग

भगाकर ले जाने वाले छिंदवाड़ा से गिरफ्तार
11-Jul-2021 7:46 AM
भगाकर ले जाने वाले छिंदवाड़ा से गिरफ्तार

दुर्ग, 10 जुलाई। फोन के माध्यम से पहचान होने के बाद पीडि़ता को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले आरोपी एवं  आरोपी को प्रश्रय देने वाले उसके पिता को कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। इनके  कब्जे से पीडि़ता को बरामद किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पूर्व में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी के पकड़ आने के बाद इस प्रकरण में धारा 366, 376, 511 भी जोड़ी गई है।  आरोपी शुभम सातपुड़े (21 साल) निवासी छिंदवाड़ा की जान पहचान पीडि़ता से फोन के माध्यम से हुई थी। आरोपी शुभम ने प्यार मोहब्बत का झांसा देकर पीडि़ता को भगा ले गया था। आरोपी के पिता सुधाकर सातपुड़े (56 वर्ष) ने इन्हें प्रश्रय देकर अपने घर रखा था। थाना कोतवाली प्रभारी राजेश बागड़े ने बताया कि आरोपी ने पीडि़ता को झांसे में लेकर उसका सोने का रानी हार, मंगलसूत्र, सोने का झुमका जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है, को अपने पास रख लिया था, जिसे आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किया।

वहीं एक कान के झुमके को आरोपी के पिता ने मुथु फाइनेंस छिंदवाड़ा में गिरवी रखा है। श्री बागड़े ने बताया कि एक टीम मुथु फाइनेंस से कान का झुमका बरामद करने छिंदवाड़ा भेजी गई है।
 


अन्य पोस्ट