दुर्ग

4 बेमियादी वारंटी गिरफ्तार
10-Jul-2021 5:43 PM
4 बेमियादी वारंटी गिरफ्तार

दुर्ग, 10 जुलाई। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की तलाश में चलाए गए अभियान के तहत पद्मनाभपुर चौकी पुलिस को सफलता मिली है। वर्षों से फरार हुए 4 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि बेमियादी वारंटी के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 138 एन आई एक्ट में आरोपी श्रीमती अन्नु चौहान निवासी न्यू आदर्श नगर को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला वर्ष 2016 में हुआ था। धारा 138 के तहत आरोपी विनय बाफना निवासी पद्मनाभपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी देवाशीष सरकार निवासी बोरसी कॉलोनी तथा धारा 279, 337 के तहत अपराध करने वाले बेमियादी वारंटी कमलेश उर्फ चीकू निवासी पद्मनाभपुर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक युवराज देशमुख, आरक्षक विजय शुक्ला, महिला आरक्षक लता सुमन की विशेष भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट