दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जुलाई। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल के ठीक पीछे आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा केंद्र के वैक्सीनेशन सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं का हाल बेहाल है। यहां बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में दर्जनों लोग कई-कई बार जाकर वापस लौट रहे हैं। एक ही जवाब मिलता है वैक्सीन खत्म हो गई है।
सेंटर तक पहुंचना भी आसान नहीं है
सडक़ पर गड्ढे की भरमार है। गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इसी शहर में पीडब्लूडी मंत्री का निवास है। इसके बावजूद पूरे शहर की सडक़ों का यही हाल है, जिसकी लगातार शिकायतें मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने यहां का जायजा लिया। सेंटर के सामने खस्ताहाल सडक़ पर बेशुमार गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इस गड्ढों भरी सडक़ को पार करने के बाद ही वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचा जा सकता है। वैक्सीनेशन के लिए इस सडक़ को पार करने में गिरने का खतरा है। सेंटर में मौजूद लोगों ने विधायक वोरा को बताया कि दोण्तीन दिनों से रोज आ रहे हैं। उन्हें वैक्सीन खत्म होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है. सेंटर में बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।
वोरा ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से वैक्सीनेशन सेंटर की सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने जिले के चीफ मेडिकल आफिसर से सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये हैं। वोरा ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करना भी जरूरी है, ताकि यहां आने वाले लोगों को दिक्कत न हो। ज्यादा देर तक इंतजार कराए बिना लोगों का वैक्सीनेशन होना चाहिए।