दुर्ग

नाबालिग से रेप, आरोपी को उम्रकैद
08-Jul-2021 5:17 PM
नाबालिग से रेप,  आरोपी को उम्रकैद

दुर्ग। 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को  बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने कर उसके साथ बलात्कार  करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय एफटीसी डॉक्टर ममता भोजवानी ने आरोपी को धारा 376 के तहत आजीवन कारावास तथा 2000 रुपए   अर्थदंड, धारा 363 के तहत 7 साल सश्रम कारावास तथा धारा 366 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।  अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने पैरवी की थी। 

भिलाई निवासी आरोपी बुधे लाल भारती ने  30 मई 2017 को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया और उसके साथ बलपूर्वक रेप की घटना को अंजाम दिया।  शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को 1 जून 2017 को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से पीडि़ता को बरामद किया था। 
 


अन्य पोस्ट