दुर्ग

विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी 28 करोड़ की सौगात
07-Jul-2021 5:35 PM
विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी 28 करोड़ की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 जुलाई।
नगरपालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 28 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्यों को गति प्रदान किया। इनमें मानस भवन निर्माण हेतु 10 लाख, वार्ड 15 में जिम स्थापना हेतु 20.00 लाख, विभिन्न वार्ड में विकास कार्यों हेतु 400.40 लाख, वार्ड 3 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 94.40 लाख, जजगीरी तालाब हेतु 532.68 लाख, विद्युत पोल स्थापना के लिए 91.88 लाख, वार्ड क्रमांक 12 डगनिया तालाब हेतु 26.90 लाख, जंजगिरी से टोल प्लाजा तक 108.91 लाख रुपए बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण विकास फेस- 2 हेतु 1599.60 लाख। उक्त राशि की स्वीकृति से क्षेत्र में  विकास कार्यों का रथ तीव्रता से आगे बढ़ेगा।
 


अन्य पोस्ट