दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 जुलाई। जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 अंतर्गत गांव पाऊवारा, बोरीगारका, करगाडीह, कोकड़ी, कोडिय़ा में विगत वर्ष की भांति 6 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम क्षेत्रीय जनपद सदस्य व कृषि सभापति राकेश हिरवानी व स्थानीय सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित किया गया, जहां फलदार व छायादार पौधे अलग-अलग चयनित स्थानों पर रोपे गये।
स्थानीय सरपंच घनश्याम गजपाल करगाडीह, वामन साहू पाऊवारा सरपंच, प्रमिला रोशन साहू कोकड़ी, गुंजेश्वरी शत्रुघन साहु व यशवंत सारथी कोडिय़ा व ग्रामीणों के सहयोग से इस.वर्ष भी 3000 पौधे का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि केवल पौधारोपण करने मात्र से कुछ नहीं होता है। पौधों को रोपण के बाद उचित देखभाल करना होता हैं। लगाए गए पौधों को आवारा पशुओं से बचाकर नियमित पानी देना होगा ।
पौधरोपण मृदेवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, योगिता चन्द्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद दुर्ग, जनपद सीईओ दुर्ग, वासनिक उद्यानिकी, डीडी.साहू, उपसरपंच दीपक साहू, सुनील यादव प्राचार्य, कौशिल्या ठाकुर, केदार पटेल, दाऊ उत्तम हिरवानी, राजेश साहू, भरत चन्द्राकर, जगदीश दीपक, चन्द्र चन्द्राकर, दिनेश साहू, पुष्पा साहू, रोहित साहू, रोशन साहू, शत्रुघ्न साहू, दुलरवा सोनबेर, प्रेमचंद साहू, जागेश्वर साहू, जामवंत गजपाल, रुपेंद्र, संगीता बान्धे व सभी गाँव के पंच व ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ।