दुर्ग
नव विवाहित जोड़ों को जनपद अध्यक्ष भेंट कर रहे हैं नींबू का फलदार पौधा
06-Jul-2021 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 जुलाई। जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख नवविवाहित जोड़ों को फलों से लदा हुआ नींबू का पौधा भेंट कर रहे हैं। श्री देशमुख क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में तीन शादी के कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जहां तीनों जगह नवविवाहित दंपति को फलदार पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. श्री देशमुख का कहना है कि 6 जुलाई को पूरे क्षेत्र में महा वृक्षारोपण अभियान के तहत हर गांव में पौधरोपण किया जाएगा. वन होम वन ट्री का संदेश लेकर वे क्षेत्र की जनता के घरों में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप पौधे लेकर जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में बहुत सारे लोग शरीक होते हैं, जिन लोगों तक वे यह संदेश पहुंचाने इस तरह के प्रयास कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे